नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ राज्य में रेलवे अधोसंरचना के विकास के लिए ₹7,470 करोड़ के बजट प्रावधान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से छत्तीसगढ़ में रेलवे क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिल रहा है.
उन्होंने बताया कि 2009–14 के दौरान जहां रेलवे के लिए औसतन ₹311 करोड़ का वार्षिक बजट था, वहीं 2026–27 में यह बढ़कर लगभग 24 गुना हो गया है. वर्तमान में राज्य में ₹51,080 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट चल रहे हैं, जिनमें नए ट्रैक, स्टेशन पुनर्विकास और सुरक्षा से जुड़े कार्य शामिल हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि रावघाट–जगदलपुर रेल परियोजना बस्तर के जनजातीय इलाकों के लिए बड़ी सौगात है. परमलकसा–खरसिया और नए फ्रेट कॉरिडोर से यात्री और मालगाड़ी सेवाओं में बड़ा इजाफा होगा. अमृत स्टेशन योजना, वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों से राज्य में रेल सुविधाएं और मजबूत हुई हैं.
