scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमखेलवैदेही चौधरी मुंबई ओपन के पहले दौर में हारीं

वैदेही चौधरी मुंबई ओपन के पहले दौर में हारीं

Text Size:

मुंबई, दो फरवरी (भाषा) भारत की वैदेही चौधरी को मुंबई ओपन 125 के पहले दौर में सोमवार को यहां तीसरी वरीयता प्राप्त लिओलिया जीनजीन से सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा।

भारत की दूसरे नंबर की महिला एकल खिलाड़ी वैदेही को फ्रांस की जीनजीन के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। जीनजीन ने 2022 के फ्रेंच ओपन में पूर्व विश्व नंबर एक कैरोलिना प्लिस्कोवा को हराकर सुर्खिया बटोरी थी।

जीनजीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक घंटे से कुछ अधिक समय तक चले मुकाबले में 6-2, 6-0 से जीत दर्ज की।

दिन के मुकाबलों में मनाचया सनवानगकाव, माई होनटामा, मिसाकी मात्सुदा, मिहो कुरमोची और मेई यामागुची ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत के साथ अगले दौर में प्रवेश किया।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments