scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमदेशअर्थजगतआरंभिक गिरावट के बाद एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी लौटी

आरंभिक गिरावट के बाद एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी लौटी

Text Size:

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के बावजूद व्यापारियों की लिवाली बढ़ने के बीच वायदा कारोबार में सोमवार को आरंभिक गिरावट का साक्षत्कार करने के बाद एल्युमीनियम कीमतों में एक बार फिर तेजी लौट आई। वायदा कारोबार में आरंभिक गिरावट से उबरकर इसकी कीमत में अच्छा सुधार देखा गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव नीचे खुला तथा 8.4 रुपये यानी 2.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 300 रुपये प्रति किलोग्राम के दिन के निचले स्तर को छू गया।

बाद में, इसमें फिर से तेजी लौटी और यह 85 पैसे अथवा 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 309.25 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 3,316 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि शुरुआती बिकवाली का दबाव विदेशी बाजारों में कमजोर रुख की वजह से आया। हालांकि, कम कीमतों पर दोबारा खरीदारी की दिलचस्पी बढ़ने से इस धातु को नुकसान की भरपाई करने में मदद मिली।

इस बीच, लंदन मेटल्स एक्सचेंज (एलएमई) में एल्युमिनियम 51.05, डॉलर यानी 1.62 प्रतिशत टूटकर 3,066.60 डॉलर प्रति टन रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments