scorecardresearch
Monday, 2 February, 2026
होमरिपोर्टबजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को विकासोन्मुखी और समावेशी बजट के लिए बधाई दी.

Text Size:

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट देश और राज्यों के विकास को नई दिशा देने वाला है और सभी वर्गों के लिए नए अवसर पैदा करेगा.

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को विकासोन्मुखी और समावेशी बजट के लिए बधाई दी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में आर्थिक विकास को गति देने, लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विजन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है. किसानों, महिलाओं, युवाओं, वंचित वर्गों, छोटे उद्यमियों और पिछड़े वर्गों के लिए किए गए प्रावधान सराहनीय हैं.

उन्होंने कहा कि रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, उद्योग और अवसंरचना से जुड़े प्रावधान उत्तराखंड के लिए भी बेहद लाभकारी साबित होंगे और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे. बजट में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में पर्यावरण-अनुकूल माउंटेन ट्रेल्स विकसित करने की योजना से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि किसानों, पशुपालन, उच्च मूल्य कृषि, पर्यटन और एमएसएमई के लिए किए गए प्रावधान राज्य की ग्रामीण और पर्वतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे. उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के साथ-साथ उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों को भी समान विकास के अवसर देगा.

share & View comments