नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लोकसभा और राज्यसभा सदस्य मंगलवार को संसद भवन परिसर में राजग संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लेंगे।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा), जनता दल यूनाइटेड (जदयू), लोक जनशक्ति रामविलास (लोजपा आर), शिवसेना, जनता दल सेक्यूलर (जेडीएस) और राजग के अन्य दलों के सांसद भाग लेंगे।
सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सांसदों को विभिन्न विषयों पर संबोधित कर सकते हैं।
संसदीय दल की इस तरह की बैठकों में आमतौर पर प्रधानमंत्री राजनीतिक और शासन से जुड़े मुद्दों पर बात करते हैं जो उस समय संसद में सरकार के एजेंडे से भी जुड़े होते हैं।
प्रधानमंत्री अक्सर सांसदों को ऐसे बिंदु भी सुझाते हैं जो जनता के बीच, खासतौर पर उनके निर्वाचन क्षेत्रों में उठाये जा सकते हैं।
भाषा वैभव माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
