scorecardresearch
Sunday, 1 February, 2026
होमखेलशुभंकर बहरीन चैंपियनशिप में संयुक्त 57वें स्थान पर

शुभंकर बहरीन चैंपियनशिप में संयुक्त 57वें स्थान पर

Text Size:

बहरीन, एक फरवरी (भाषा) भारत के शुभंकर शर्मा रविवार को यहां बाप्को एनर्जीस बहरीन गोल्फ चैंपियनशिप के अंतिम दौर में 74 के लचर स्कोर से संयुक्त रूप से 57वें स्थान पर रहे।

शुभंकर को अंतिम दौर के अंतिम आठ होल में पांच बोगी करने का खामियाजा भुगतना पड़ा।

शुरुआती दो दौर में शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभंकर का कुल स्कोर तीन अंडर रहा।

इससे पहले युवराज संधू डीपी विश्व टूर के अपने दूसरे टूर्नामेंट में कट से चूक गए।

जर्मनी ने फ्रेडी स्कॉट ने तीन स्तरीय प्ले ऑफ में जीत हासिल करते हुए खिताब अपने नाम किया।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments