scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशओडिशा में कछुओं के क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए 20 मछुआरे गिरफ्तार

ओडिशा में कछुओं के क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए 20 मछुआरे गिरफ्तार

Text Size:

केंद्रापड़ा (ओडिशा), एक फरवरी (भाषा) ओडिशा के वन अधिकारियों ने केंद्रपाड़ा जिले के गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य में कछुओं के जमा होने के क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में पश्चिम बंगाल के निवासी आठ लोगों समेत 20 मछुआरों को गिरफ्तार किया है और दो नौकाएं जब्त की हैं।

एक वन अधिकारी ने रविवार को बताया कि आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अधिकारी ने कहा कि मछली पकड़ने वाली नौकाएं अभयारण्य के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस आईं। उन्होंने कहा कि नौकाओं का इस तरह प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करना वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, ओडिशा समुद्री मत्स्य विनियमन अधिनियम और समुद्री अभयारण्य के अनिवार्य नियमों का उल्लंघन है।

समुद्री अभयारण्य में प्रवेश करने के मामलों में अब तक लगभग 365 मछुआरों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ऑलिव रिडले समुद्री कछुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग ने समुद्री मार्गों पर गश्त बढ़ा दी है।

मछली पकड़ने के जाल में फंसने या नौकाओँ से टकराने के कारण अक्सर कछुओं की मौत हो जाती है।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments