scorecardresearch
Sunday, 1 February, 2026
होमदेशओडिशा के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय बजट को दूरदर्शी और समावेशी बताया

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय बजट को दूरदर्शी और समावेशी बताया

Text Size:

भुवनेश्वर, एक फरवरी (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को केंद्रीय बजट को ‘‘दूरदर्शी और समावेशी’’ बताया तथा कहा कि यह राज्य के औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देगा।

उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत बजट युवाओं और किसानों के विकास पर केंद्रित है।

माझी ने कहा, “यह युवाओं, किसानों, उद्यमियों, मध्यम वर्ग को नए अवसर प्रदान करेगा।”

जिले के दौरे के दौरान सोनपुर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बजट आवंटन में नवाचार, विनिर्माण, रोजगार, कृषि, ग्रामीण विकास, बुनियादी ढांचा, पर्यटन और संस्कृति पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है।

उन्होंने केंद्रीय बजट को ‘‘दूरदर्शी और समावेशी’’ बताया।

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments