scorecardresearch
Sunday, 1 February, 2026
होमदेशअर्थजगतबजट में राजकोषीय मजबूती, पूंजीगत व्यय बढ़ने से आर्थिक वृद्धि को मिलेगा प्रोत्साहन: कांत

बजट में राजकोषीय मजबूती, पूंजीगत व्यय बढ़ने से आर्थिक वृद्धि को मिलेगा प्रोत्साहन: कांत

Text Size:

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने रविवार को बजट 2026-27 में राजकोषीय अनुशासन बनाए रखने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रशंसा की।

कांत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि सीतारमण ने राजकोषीय घाटे को प्रभावशाली ढंग से घटाकर जीडीपी का 4.3 प्रतिशत कर दिया है, जो वित्त वर्ष 2020-21 के 9.2 प्रतिशत के उच्चतम स्तर से एक बड़ी कमी है।

उन्होंने आगे कहा, ”राजकोषीय अनुशासन के वादे को सफलतापूर्वक निभाने के लिए निर्मला सीतारमण को बधाई! इस उपलब्धि ने न केवल हमारी अर्थव्यवस्था में भरोसे को मजबूत किया है, बल्कि निजी क्षेत्र को कर्ज लेने के लिए अधिक अनुकूल वातावरण भी तैयार किया है।”

कांत ने कहा कि इस राजकोषीय मजबूती को पूंजीगत व्यय में वृद्धि के साथ जोड़ा गया है, जिससे प्रभावी पूंजीगत व्यय अब जीडीपी का 4.4 प्रतिशत हो गया है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments