नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) केंद्रीय बजट में इस बार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के लिए कुल 3,400 करोड़ रुपये का बजटीय अनुमान है, जो पिछले वित्तीय वर्ष के बजटीय अनुमान से 50 करोड़ रुपये और 2025-26 के संशोधित अनुमान से लगभग 1,240 करोड़ रुपये अधिक है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया।
पिछले बजट में मंत्रालय का बजट अनुमान 3,350 करोड़ रुपये था, हालांकि संशोधित अनुमान 2,160.45 करोड़ रुपये कर दिया गया।
इस बार सीतारमण द्वारा किये गये बजट आवंटन में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के शैक्षणिक सशक्तीकरण के लिए 831.7 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
मंत्रालय के तहत केंद्रीय क्षेत्र की योजनाओं और परियोजनाओं के लिए कुल 1,197.97 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव किया गया है।
भाषा हक हक दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
