scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशकेंद्रीय बजट में एनसीआरटीसी को 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए, पिछली बार से 25 प्रतिशत कम

केंद्रीय बजट में एनसीआरटीसी को 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए, पिछली बार से 25 प्रतिशत कम

Text Size:

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) केंद्रीय बजट 2026–27 में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र निगम परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) को 2,000 करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत कम है।

‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम’ (आरआरटीएस) परियोजना को लागू करने के लिए स्थापित किए गए एनसीआरटीसी को इस वित्त वर्ष के लिए 2,200 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जबकि 2025–26 में यह राशि 2,918 करोड़ रुपये और 2024–25 में 3,855 करोड़ रुपये थी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश करते हुए क्षेत्रीय रैपिड रेल परियोजना के लिए राजस्व व्यय के तौर पर 1,324 करोड़ रुपये और पूंजीगत व्यय के रूप में 876 करोड़ रुपये आवंटित किए।

भाषा जोहेब राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments