scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमदेशअर्थजगतसरकार ने समुद्री खाद्य उत्पाद, चमड़ा निर्यात के लिए शुल्क लाभ की घोषणा की

सरकार ने समुद्री खाद्य उत्पाद, चमड़ा निर्यात के लिए शुल्क लाभ की घोषणा की

Text Size:

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) सरकार ने रविवार को प्रसंस्कृत समुद्री खाद्य उत्पादों और चमड़े या सिंथेटिक जूतों के निर्यात में उपयोग होने वाले विशिष्ट कच्चे माल के लिए ‘शुल्क मुक्त आयात सीमा’ बढ़ाने का प्रस्ताव दिया।

समुद्री खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए, इस सीमा को पिछले वर्ष के निर्यात कारोबार के एफओबी (फ्री ऑन बोर्ड) मूल्य के मौजूदा एक प्रतिशत से बढ़ाकर तीन प्रतिशत किया जाएगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा, ‘‘मैं चमड़े या सिंथेटिक जूतों के निर्यात के लिए वर्तमान में उपलब्ध विशिष्ट कच्चे माल के शुल्क मुक्त आयात की सुविधा को अब जूतों के ऊपरी हिस्से के निर्यात के लिए भी उपलब्ध कराने का प्रस्ताव करती हूं।’’

इसके अलावा, वित्त मंत्री ने चमड़े या कपड़ा परिधानों, चमड़े या सिंथेटिक जूतों और अन्य चमड़ा उत्पादों के निर्यातकों के लिए अंतिम उत्पाद के निर्यात की समयसीमा को मौजूदा छह महीने से बढ़ाकर एक साल करने की भी घोषणा की।

भाषा सुमित अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments