scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमदेशअर्थजगतकंटेनर निर्माण के लिए वित्त मंत्री ने 10,000 करोड़ रुपये के परिव्यय वाली योजना की घोषणा की

कंटेनर निर्माण के लिए वित्त मंत्री ने 10,000 करोड़ रुपये के परिव्यय वाली योजना की घोषणा की

Text Size:

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी कंटेनर निर्माण पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए पांच साल में 10,000 करोड़ रुपये के बजटीय आवंटन के साथ कंटेनर निर्माण की एक योजना का प्रस्ताव रखा।

सीतारमण ने कहा कि पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ माल ढुलाई को बढ़ावा देने के लिए निर्माण और बुनियादी ढांचा उपकरण (सीआईई) के घरेलू निर्माण को मजबूत करने के लिए एक योजना शुरू की जाएगी।

वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में पूर्व में दानकुनी को पश्चिम में सूरत से जोड़ने वाले एक नए समर्पित माल ढुलाई गलियारे का प्रस्ताव रखा।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार अगले पांच वर्षों में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग (एनडब्ल्यू) संचालित करेगी, जिसकी शुरुआत ओडिशा में एनडब्ल्यू-5 से होगी।

सीतारमण ने कहा कि वाराणसी और पटना में अंतर्देशीय जलमार्गों के लिए एक जहाज-मरम्मत पारिस्थितिकी तंत्र भी स्थापित किया जाएगा।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments