नयी दिल्ली, 28 जनवरी (भाषा) इस वर्ष के गणतंत्र दिवस परेड में सशस्त्र बलों के तीनों अंगों में से भारतीय नौसेना को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता घोषित किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
गणेशोत्सव को प्रदर्शित करने वाली झांकी के लिए महाराष्ट्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में शीर्ष पुरस्कार जीता, जबकि ‘वंदे मातरम्’ की 150 साल पुरानी विरासत का जश्न मनाने वाली संस्कृति मंत्रालय की झांकी मंत्रालयों और विभागों की श्रेणी में विजेता बनकर उभरी।
नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि नौसेना के मार्चिंग दस्ते में 144 युवा कर्मी शामिल थे। उन्होंने कहा कि वे ऐतिहासिक कर्तव्य पथ पर कंधे से कंधा मिलाकर मार्च कर रहे थे, जो नौसेना को एक प्रगतिशील और मजबूत समुद्री बल के रूप में दर्शाता है।
भाषा
शुभम सुभाष
सुभाष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
