scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमदेशअर्थजगतहेल्पलाइन शुरू होने से अब किसानों को नहीं लगाने होंगे विभाग के चक्कर

हेल्पलाइन शुरू होने से अब किसानों को नहीं लगाने होंगे विभाग के चक्कर

Text Size:

लखनऊ, 28 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी के लिए अब विभाग के चक्कर नहीं लगाने होंगे क्योंकि कृषि निदेशालय में कृषि विभाग की एक हेल्पलाइन बुधवार को शुरू की गई है। किसान घर बैठे ही सारी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के साथ बुधवार को कृषि निदेशालय, लखनऊ में कृषि विभाग की इस हेल्पलाइन का शुभारंभ किया जिसके जरिए किसान सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक 0522-2317003 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कृषि मंत्री शाही ने बताया कि इस हेल्पलाइन का उद्देश्य है कि किसानों को योजनाओं की जानकारी के लिए कहीं भटकना या चक्कर ना लगाना पड़े। अपने मोबाइल से फोन करके ही वह विभाग द्वारा प्राप्त होने वाले अनुदान, योजनाओं, सोलर पंप समेत सभी जानकारी हासिल कर लें।

इसके अलावा, इस हेल्पलाइन से सोलर पंप, कृषि यंत्रों पर अनुदान, बीज, उर्वरक और कीटनाशक से संबंधित जानकारी भी प्राप्त होगी। पांच डायल कर किसान कृषि विभाग की योजनाओं से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।

इसके अलावा, किसान कृषि उत्पादन संबंधित कृषि निवेशों की जानकारी, लाभ परक योजनाओं, नवीन कृषि यंत्र, शोध एवं प्रयोग की जानकारी भी प्राप्त कर कृषि उत्पादन एवं लाभ में वृद्धि कर सकते हैं।

भाषा राजेंद्र नोमान रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments