scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमखेलसाइवर ब्रंट ने जड़ा डब्ल्यूपीएल का पहला शतक, मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को दिया 200 रन का लक्ष्य

साइवर ब्रंट ने जड़ा डब्ल्यूपीएल का पहला शतक, मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को दिया 200 रन का लक्ष्य

Text Size:

वडोदरा, 26 जनवरी (भाषा) इंग्लैंड की नटाली साइवर ब्रंट (नाबाद 100) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के इतिहास का पहला शतक जड़ा जिससे मुंबई इंडियंस ने सोमवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ अहम मुकाबले में चार विकेट पर 199 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस (चार अंक) के लिए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए शीर्ष पर चल रही आरसीबी (10 अंक) के खिलाफ इस मुकाबले को जीतना जरूरी है।

साइवर ब्रंट ने 57 गेंद की नाबाद पारी में 16 चौके और एक छक्के जमाया। यह उनका टी20 में भी पहला शतक है।

स्टार आलराउंडर साइवर ब्रंट ने हैली मैथ्यूज (56 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 73 गेंद में 131 रन की साझेदारी निभाकर इस बड़े स्कोर की नींव रखी।

मैथ्यूज ने अपनी पारी के दौरान 39 गेंद का सामना करते हुए नौ चौके जड़े।

लॉरेन बेल (21 रन देकर दो विकेट) ने सजीवन सजना (07) को तीसरे ओवर में पवेलियन भेजकर मुंबई इंडियंस को पहला झटका दिया जिसके बाद साइवर ब्रंट और मैथ्यूज ने संभलकर खेलते हुए स्ट्राइक रोटेट की और कई शानदार शॉट लगाए।

बेल ने फिर मैथ्यूज को बोल्ड कर टीम को 147 रन पर दूसरा झटका दिया।

इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाडिन डि क्लर्क की गेंद पर आउट होने से पहले 20 रन का योगदान दिया।

श्रेयंका पाटिल ने अमनजोत कौर (04) को अंतिम ओवर में आउट किया।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments