नयी दिल्ली, 22 जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा से बातचीत की और इस बात पर जोर दिया कि ‘ग्लोबल साउथ’ के साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए घनिष्ठ सहयोग आवश्यक है।
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वह जल्द ही भारत में, ब्राजील के राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।
मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति लूला से बात करके खुशी हुई। हमने भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी में प्रगति की समीक्षा की, जो आने वाले वर्ष में नयी ऊंचाइयों को छूने वाली है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ग्लोबल साउथ के साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए हमारा घनिष्ठ सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। मैं जल्द ही, भारत में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं।’’
‘ग्लोबल साउथ’ से तात्पर्य विकासशील और अल्प विकसित देशों का समूह है।
भाषा सुभाष माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
