scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमदेशदिल्ली: वाहन चोरी के मामलों में गिरावट आने के बाद भी हर 15 मिनट में हो रही ऐसी घटना

दिल्ली: वाहन चोरी के मामलों में गिरावट आने के बाद भी हर 15 मिनट में हो रही ऐसी घटना

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 जनवरी (भाषा) दिल्ली में 2023 से वाहन चोरी के मामलों में साल-दर-साल गिरावट के बावजूद, औसतन हर 15 मिनट में वाहन चोरी की एक घटना होती है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी प्राप्त हुई।

दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में मोटर वाहन (एमवी) चोरी के मामलों में लगातार गिरावट आई है। 2023 में यह संख्या 40,045 थी जो 2024 में घटकर 39,976 और 2025 में और भी कम होकर 35,014 रह गयी।

हालांकि, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, शहर में प्रतिदिन लगभग 96 वाहनों की चोरी हो रही है।

पुलिस ने कहा कि दिल्ली में वाहन चोरी प्रमुख अपराधों में से एक है, जो शहर में दर्ज कुल अपराधों का लगभग 20 प्रतिशत है।

अधिकारी ने कहा, ‘निरंतर प्रवर्तन और तकनीकी हस्तक्षेपों से मामलों की संख्या कम करने में मदद मिली है, लेकिन मामलों की कुल संख्या अब भी गंभीर चिंता का विषय है।’

यह समस्या केवल दिल्ली तक ही सीमित नहीं है। पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) वाहन चोरी का एक प्रमुख केंद्र बना हुआ है, जहां देश भर में दर्ज किए गए ऐसे मामलों में से 56 प्रतिशत से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि मोटर वाहन चोरी में कमी आई है, लेकिन यह शहर में संपत्ति से संबंधित अन्य प्रमुख अपराधों की तुलना में अब भी अधिक है। 2025 में, दिल्ली में चोरी के 6,617 मामले और घरों में चोरी के 16,246 मामले दर्ज किए गए, जबकि मोटर वाहन चोरी के 35,014 मामले दर्ज किए गए।

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments