scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशझारखंड के पश्चिम सिंहभूम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आठ माओवादी मारे गए

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आठ माओवादी मारे गए

Text Size:

चाईबासा, 22 जनवरी (भाषा) झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में आठ माओवादी मारे गए, जिनमें से एक माओवादी पर एक करोड़ रुपये का इनाम था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की घटना सारंडा जंगल के कुमडी में किरिबुरु थाना क्षेत्र में हुई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘कम से कम आठ माओवादी मारे गए। गोलीबारी रुकने के बाद तलाशी अभियान जारी है। हताहतों की अंतिम संख्या बाद में बताई जाएगी।’

उन्होंने कहा, ‘इस ऑपरेशन में पतिराम माझी उर्फ ​​अनल दा की भी मौत हुई है।’

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments