scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशमेरे पति दावोस में पिकनिक मनाने नहीं गए हैं : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पत्नी

मेरे पति दावोस में पिकनिक मनाने नहीं गए हैं : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पत्नी

Text Size:

मुंबई, 21 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने बुधवार को शिवसेना (उबाठा) सांसद संजय राउत की टिप्पणियों का जवाब देते हुए कहा कि उनके पति दावोस में पिकनिक मनाने नहीं गए हैं।

फडणवीस विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए स्विट्जरलैंड के दावोस में हैं।

अमृता ने मुंबई में एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘मुझे उनकी (राउत) भाषा कभी समझ नहीं आती, लेकिन मैं इतना ही कहूंगी कि अगर कोई व्यक्ति पिकनिक पर गया है, तो वह भारत और महाराष्ट्र में निवेश लाने और रोजगार बढ़ाने के लिए रोज सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक सम्मेलन और बैठकें नहीं करता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मुझे लगता है कि उनका (राउत) यह बयान, उनके बाकी सभी बयानों की तरह निराधार है।’’

राउत ने दावोस जाने वाले नेताओं के यात्रा खर्च को सार्वजनिक करने की मांग की थी।

राउत ने कहा था, ‘‘भारत के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री दावोस में पिकनिक मना रहे हैं। भारतीय दृष्टिकोण से दावोस सम्मेलन हास्यास्पद है।’’

मुंबई के नये महापौर के बारे में पूछे जाने पर अमृता ने कहा कि वह एक मराठी व्यक्ति होंगे।

भाषा

शफीक नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments