scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमखेलसातवीं बार असम में होगी संतोष ट्रॉफी

सातवीं बार असम में होगी संतोष ट्रॉफी

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (भाषा) 79वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप संतोष ट्रॉफी बुधवार से असम में शुरू होगी जो सातवीं बार इसकी मेजबानी कर रहा है ।

पहली बार असम में 1959 . 60 में संतोष ट्रॉफी खेली गई थी ।

टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग दौर के लिये सभी राज्यों की टीमों को नौ समूहों में बांटा गया है और हर समूह की शीर्ष टीम फाइनल दौर में खेलेगी ।

मेजबान और पिछले सत्र की उपविजेता असम, पश्चिम बंगाल और केरल सीधे फाइनल दौर में खेलेंगे ।

नॉकआउट क्वार्टर फाइनल दो और तीन फरवरी को होंगे जबकि सेमीफाइनल पांच फरवरी को और फाइनल आठ फरवरी को खेला जायेगा ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments