scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमखेलसेना पुरूष, लद्दाख महिला टीम की शानदार शुरूआत

सेना पुरूष, लद्दाख महिला टीम की शानदार शुरूआत

Text Size:

लेह, 20 जनवरी (भाषा) गत चैम्पियन लद्दाख महिला और सेना पुरूष टीम ने खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2026 में बृहस्पतिवार को आइस हॉकी स्पर्धा में शानदार शुरूआत की ।

आईटीबीपी और हिमाचल प्रदेश ने भी अपने अपने मैच जीते ।

लद्दाख में तीसरी बार ये खेल हो रहे हैं जो 26 जनवरी तक चलेंगे । इसमें आइस हॉकी और स्केटिंग शामिल हैं । इसके बाद बर्फ वाला चरण इस साल के आखिर में जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में खेला जायेगा ।

आइस हॉकी में ग्रुप बी में पिछले साल की उपविजेता आईटीबीपी ने राजस्थान को 6 . 0 से हराया जबकि ग्रुप ए में तेलंगाना महिला टीम को लद्दाख ने 19 . 1 से मात दी ।

पुरूष वर्ग में गत चैम्पियन सेना ने हिमाचल प्रदेश को 5 . 1 से और आईटीबीपी ने राजस्थान को 16 . 0 से हराया ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments