भुवनेश्वर, 19 जनवरी (भाषा) ओडिशा सरकार भूमि प्रशासन को सरल बनाने और लंबे समय से अटके मुद्दों का समाधान करने के लिए एक नया कानून बनाने की दिशा में काम कर रही है। राज्य सरकार में मंत्री सुरेश पुजारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री पुजारी ने बताया कि उक्त कानून से संबंधित विधेयक विधानसभा के आगामी बजट सत्र में पेश किए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि ‘ओडिशा सरकार भूमि प्रबंधन विधेयक’ का उद्देश्य लगभग चार से पांच दशक पहले पारित कुछ कानूनों की जगह नया कानून लाना है।
पुजारी ने कहा, ‘‘नए विधेयक का मसौदा तैयार कर लिया गया है। सोमवार को विशेषज्ञों ने इस पर चर्चा भी की।’’
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कानून का मकसद कानूनी अस्पष्टताओं को दूर करना, भूमि निपटान प्रक्रियाओं में तेजी लाना और प्रणाली को अधिक पारदर्शी, कुशल एवं जनहितैषी बनाना है।
भाषा पारुल नेत्रपाल
नेत्रपाल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
