scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशराजस्थान: दौसा में क्रेन से बुजुर्ग किसान की मौत

राजस्थान: दौसा में क्रेन से बुजुर्ग किसान की मौत

Text Size:

जयपुर, 19 जनवरी (भाषा) राजस्थान के दौसा जिले में जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर तेज रफ्तार एक क्रेन ने एक बुजुर्ग किसान को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा पंचोली गांव के पास मणपुर थाना क्षेत्र में हुआ।

पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग सर्विस रोड पर पैदल चल रहे थे कि तभी क्रेन ने पहले उन्हें टक्कर मारी और फिर उन्हें कुचल दिया।

मणपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान पंचोली गांव निवासी कैलाश गुर्जर (56) रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद क्रेन चालक मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा बाकोलिया जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments