scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशकर्नाटक ने सीमा विवाद पर महाराष्ट्र के मामले का विरोध किया

कर्नाटक ने सीमा विवाद पर महाराष्ट्र के मामले का विरोध किया

Text Size:

बेलगावी (कर्नाटक), 19 जनवरी (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोमवार को कहा कि राज्य ने सीमा विवाद से संबंधित एक मामले में महाराष्ट्र के अधिकार क्षेत्र पर आपत्ति जताई है।

पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद को लेकर टकराव जारी है, खासकर इस दावे को लेकर कि बेलगावी को महाराष्ट्र में मिला दिया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री के अनुसार, महाराष्ट्र ने इस संबंध में उच्चतम न्यायालय में एक मामला दायर किया है।

उन्होंने बेलगावी में पत्रकारों से कहा कि कर्नाटक सरकार इस मामले की पैरवी करने के लिए एक अच्छे वकील को नियुक्त करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम एक अच्छा वकील नियुक्त करेंगे। मेरे हिसाब से कोई मामला नहीं बनता। महाराष्ट्र ने मामला दायर किया है। हमारी आपत्ति क्षेत्राधिकार को लेकर है। पहले यह तय होना चाहिए कि क्या उनके पास मुकदमा दायर करने का अधिकार है या नहीं।’’

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के अनुसार राज्य में लगभग तीन करोड़ मतदाताओं की जानकारी शामिल नहीं किए जाने की खबरों पर एक सवाल के जवाब में सिद्धरमैया ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों को इस बारे में आगाह किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘एसआईआर अभ्यास अत्यंत सावधानी के साथ किया जाना चाहिए। हमने अपने ब्लॉक स्तरीय एजेंटों और मतदाताओं को सतर्क रहने के लिए कहा है।’’

मुख्यमंत्री ने इस बात से इनकार किया कि कांग्रेस एसआईआर का राजनीतिकरण कर रही है।

भाषा सुरभि माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments