scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशभाजपा सत्ता के केंद्रीकरण के प्रयास में : राहुल

भाजपा सत्ता के केंद्रीकरण के प्रयास में : राहुल

Text Size:

कोच्चि, 19 जनवरी (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सत्ता को केंद्रीकृत करने के प्रयास का आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी विकेंद्रीकरण में विश्वास करती है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यहां स्थानीय निकाय चुनाव में निर्वाचित हुए कांग्रेस सदस्यों की एक ‘महापंचायत’ में यह भी कहा कि कांग्रेस त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 73वां और 74वां संवैधानिक संशोधन लेकर आई।

राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि संविधान की रक्षा का मतलब जमीनी स्तर पर विकेंद्रीकृत शासन की रक्षा करना है।

उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध मलयालम लेखिका एम लीलावती ने उन्हें देश भर में फैल रही चुप्पी की बढ़ती संस्कृति के बारे में आगाह किया था।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा चाहती है कि लोग चुप रहें ताकि कुछ कॉरपोरेट समूह देश की संपत्ति पर नियंत्रण कर सकें।

कांग्रेस नेता ने कहा कि केरल के लोगों को चुप नहीं कराया जा सकता है और वे चुनाव के माध्यम से अपनी बात रखेंगे।

भाषा हक

हक अविनाश माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments