scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमखेलप्रमोद भगत, सुकांत कदम को मिस्र में पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में दो दो स्वर्ण

प्रमोद भगत, सुकांत कदम को मिस्र में पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में दो दो स्वर्ण

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 जनवरी (भाषा) भारत के प्रमोद भगत और सुकांत कदम ने काहिरा में मिस्र पैरा बैडमिंटन आमंत्रण टूर्नामेंट 2026 में अपने अपने एकल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के बाद टीम वर्ग में भी स्वर्ण हासिल किया ।

भगत ने एसएल3 पुरूष एकल फाइनल में उमेश विक्रम कुमार को हराकर पीला तमगा हासिल किया । उन्होंने यह मुकाबला 19 . 21, 21 . 15, 21 . 13 से जीता ।

एसएल 4 पुरूष एकल में सुकांत ने भारत के सूर्यकांत यादव को 27 . 25, 21 . 18 से मात दी ।

दोनों ने पुरूष युगल में उमेश और सूर्यकांत को हराकर स्वर्ण पदक जीता ।

भाषा मोना पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments