scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशझारखंड: गुमला में 70 लाख रुपये के गांजे के साथ चार लोग गिरफ्तार

झारखंड: गुमला में 70 लाख रुपये के गांजे के साथ चार लोग गिरफ्तार

Text Size:

रांची, 18 जनवरी (भाषा) झारखंड के गुमला जिले में रविवार को करीब 70 लाख रुपये मूल्य के गांजे के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ओडिशा से झारखंड में नशीले पदार्थों की तस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया और पालकोट पुलिस थाना क्षेत्र के भीतर दातली बांध के पास संदिग्धों को रोका।

गुमला एसपी हारिस बिन जमान ने कहा, ‘हमने चार नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके द्वारा चार पहिया वाहनों में ले जाई जा रही कुल 132 किलोग्राम गांजा जब्त की है।’

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए नशीले पदार्थों का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 70 लाख रुपये है।

पुलिस ने उनके पास से दो वाहन और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। सभी आरोपी गुमला के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि पालकोट पुलिस थाना में एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments