scorecardresearch
Friday, 16 January, 2026
होमदेशनागपुर निकाय चुनाव: भाजपा ने 84 सीट पर बढ़त बनायी,कांग्रेस 41 एवं एआईएमआईएम चार सीट पर आगे

नागपुर निकाय चुनाव: भाजपा ने 84 सीट पर बढ़त बनायी,कांग्रेस 41 एवं एआईएमआईएम चार सीट पर आगे

Text Size:

(तस्वीरों के साथ)

नागपुर, 16 जनवरी (भाषा) नागपुर नगर निगम (एनएमसी) के चुनाव में शुक्रवार सुबह से चल रही मतगणना में भाजपा 84 सीट पर आगे है जबकि कांग्रेस की 41 सीट पर बढ़त है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र में 28 अन्य नगर निगमों के साथ-साथ 151 सदस्यीय नागपुर नगर निगम के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ था।

नागपुर में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के चार उम्मीदवार भी आगे हैं। एआईएमआईएम के उम्मीदवार– अलीशा खान, रेशमा नंदगौली, सोफिया शेख और पवन कोय अपने-अपने वार्ड में अपने प्रतिद्वंद्वियों से बढ़ते बनाये हुए हैं। पार्टी ने नागपुर में छह सीट पर चुनाव लड़ा था । पार्टी प्रमुख एवं लोकसभा सदस्य असदुद्दीन ओवैसी ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 143 सीट पर और उसकी सहयोगी शिवसेना ने आठ सीट पर चुनाव लड़ा। कांग्रेस ने सभी 151 सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं।

पिछले नागपुर नगर निगम चुनाव में, भाजपा ने 108 सीट जीती थीं। कांग्रेस (28), बसपा (10), अविभाजित शिवसेना (2) और संयुक्त राकांपा एक सीट पर विजयी रही थी।

भाषा राजकुमार मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments