scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमदेशआई-पैक छापेमारी: कलकत्ता उच्च न्यायालय ने तृणमूल कांग्रेस की याचिका का निस्तारण किया

आई-पैक छापेमारी: कलकत्ता उच्च न्यायालय ने तृणमूल कांग्रेस की याचिका का निस्तारण किया

Text Size:

कोलकाता, 14 जनवरी (भाषा) कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस की उस याचिका का निस्तारण कर दिया जिसमें उसने अपने डाटा की सुरक्षा का अनुरोध किया था।

न्यायालय ने कहा कि ईडी ने अवगत कराया है कि उसने पिछले सप्ताह की छापेमारी के दौरान आई-पैक निदेशक प्रतीक जैन के कार्यालय और आवास से कुछ भी जब्त नहीं किया है।

तृणमूल कांग्रेस ने अदालत में याचिका दायर कर आठ जनवरी को इन दोनों परिसरों पर ईडी द्वारा की गई छापेमारी के दौरान जब्त किए गए व्यक्तिगत और राजनीतिक डाटा के संरक्षण का आदेश देने का अनुरोध किया था।

न्यायमूर्ति शुभ्रा घोष ने ईडी की उस याचिका की भी सुनवाई स्थगित कर दी, जिसमें आठ जनवरी की घटनाओं की सीबीआई जांच का अनुरोध किया गया था।

भाषा

देवेंद्र सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments