scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशसोनू सूद ने गुजरात की गौशाला को 22 लाख रुपये दान दिए

सोनू सूद ने गुजरात की गौशाला को 22 लाख रुपये दान दिए

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 जनवरी (भाषा) अभिनेता सोनू सूद ने गुजरात के वराही में स्थित एक गौशाला को 22 लाख रुपये की सहायता प्रदान की, जहां लगभग 7000 गायें हैं।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह गौशाला परित्यक्त, घायल और बचाई गई गायों को देखभाल और सुरक्षा प्रदान करती है तथा इसका संचालन इतने बड़े पैमाने पर होता है कि निरंतर संसाधनों और सतत समर्थन की आवश्यकता होती है।

सूद ने एक बयान में कहा, ‘जब मैं उनकी यात्रा देखता हूं, जो कुछ गायों से शुरू हुई थी और अब सात हजार तक पहुंच गई है तो यह न केवल हमारे लिए बल्कि हर गांव के हर व्यक्ति के लिए बहुत गर्व की बात है।’

उन्होंने कहा, ‘मुझे जो प्यार मिला, उससे मुझे बहुत अच्छा और गर्व महसूस हुआ। मैं यहां आता रहूंगा। जिस अद्भुत तरीके से यहां गौ संरक्षण किया जाता है, उसे पूरे भारत में लागू किया जाना चाहिए।’

भाषा

शुभम वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments