scorecardresearch
Sunday, 11 January, 2026
होमदेशउत्तर प्रदेश में नेपाल सीमा से घुसपैठ करने का प्रयास करने पर चीनी महिला गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में नेपाल सीमा से घुसपैठ करने का प्रयास करने पर चीनी महिला गिरफ्तार

Text Size:

महराजगंज (उप्र), नौ जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा पर चीन की एक महिला नागरिक को वैध वीजा और पासपोर्ट दस्तावेजों के बिना भारत में प्रवेश की कोशिश करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा क्षेत्र के बैरिया बाजार से एक चीनी महिला को शुक्रवार पूर्वाह्न एक बजे भारत में प्रवेश करते देखा गया।

उसने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्ध महिला को देखकर उसे नियमित जांच के लिए पुलिस की मदद से रोका।

एक अधिकारी ने बताया कि नेपाल से भारत आ रही इस महिला के पास कोई वीजा और पासपोर्ट नहीं मिला जिसके बाद उसे सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सोनौली क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया।

नौतनवा पुलिस थाना प्रभारी (एसएचओ) पुरुषोत्तम राव ने बताया कि महिला के पास से मिली पर्ची के आधार पर उसकी पहचान चीन की हुआजिया जी के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस बात की जांच की जा रही है कि वह चीन के किस शहर की निवासी है और भारत आने का उसका उद्देश्य क्या है।’’

एसएचओ ने कहा कि भाषा संबंधी समस्या के कारण अभी तक कोई विशिष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।

भाषा सं आनन्द सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments