scorecardresearch
Thursday, 19 February, 2026
होमदेशमॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल ने तिरुपति मंदिर में पूजा-अर्चना की

मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल ने तिरुपति मंदिर में पूजा-अर्चना की

Text Size:

तिरुपति, सात जनवरी (भाषा) मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल ने बुधवार को तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

टीटीडी के अधिकारियों ने गोखूल का स्वागत किया और उन्हें मंदिर में दर्शन के लिए ले गए।

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘गोखूल ने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए। इससे पहले टीटीडी के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें दर्शन के लिए ले गए।’’

दर्शन के बाद, टीटीडी के अधिकारियों ने उन्हें (मॉरीशस के राष्ट्रपति को) रंगनायकुला मंडपम में रेशमी वस्त्र, प्रसाद और भगवान वेंकटेश्वर की एक तस्वीर प्रदान की।

भाषा देवेंद्र शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments