scorecardresearch
Friday, 3 April, 2026
होमदेशभारत सरकार के 'डी-रेगुलेशन 1.0' में उत्तर प्रदेश पहले पायदान पर

भारत सरकार के ‘डी-रेगुलेशन 1.0’ में उत्तर प्रदेश पहले पायदान पर

Text Size:

लखनऊ, पांच जनवरी (भाषा) भारत सरकार के ‘डी-रेगुलेशन 1.0’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश को प्रथम स्थान हासिल हुआ है। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार के प्रयास धरातल पर उतरकर राज्य की छवि सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इसके मुताबिक, व्यापार सुधारों से गुजर रहे उत्तर प्रदेश ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए केंद्र सरकार के “डी-रेगुलेशन 1.0” कार्यक्रम के अंतर्गत देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

बयान में कहा गया है कि यह रैंकिंग व्यापारिक प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और निवेश-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से चिन्हित 23 प्रमुख प्राथमिक सुधार क्षेत्रों के प्रभावी और समग्र क्रियान्वयन के आधार पर जारी की गई है। इसी के साथ, उत्तर प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है जिसने सभी 23 सुधारों को पूर्ण रूप से लागू किया है।

भाषा सं आनन्द नोमान

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments