scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमदेशचमोली: खाई में गिरने से महिला की मौत

चमोली: खाई में गिरने से महिला की मौत

Text Size:

गोपेश्वर, चार जनवरी (भाषा) उत्तराखंड के चमोली जिले में घास काटने गयी एक महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई।

पुलिस ने रविवार को बताया कि जिले के गौचर नगर के समीप यह घटना शनिवार को हुई जब किरण देवी (38) अपने गांव रावलनगर से लगभग पांच किलोमीटर दूर जंगल में अपने मवेशियों के लिए चारा लाने गयी थी। बाद में वह खाई में मृत मिली। माना जा रहा है कि घास काटते वक्त वह पहाड़ी से खाई में गिर गयी होगी।

पुलिस के अनुसार, शाम को महिला के पहाड़ी से खाई में गिरने की सूचना मिलने पर पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर किरण के शव को खाई से बाहर निकाला।

भाषा सं दीप्ति धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments