scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशअर्थजगतइंडिगो ने प्रति सप्ताह 14 उड़ानों के साथ पुडुचेरी में संपर्क मजबूत किया

इंडिगो ने प्रति सप्ताह 14 उड़ानों के साथ पुडुचेरी में संपर्क मजबूत किया

Text Size:

चेन्नई, तीन जनवरी (भाषा) इंडिगो ने केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में अपनी सेवाओं को मजबूत किया है और अब सप्ताह में 14 उड़ानें संचालित कर रही है, जिससे क्षेत्रीय ,संपर्क में सुधार हुआ है। एयरलाइन ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एयरलाइन ने बताया कि बेहतर हवाई संपर्क ने पुडुचेरी के कई क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा दिया है। बैंगलोर और हैदराबाद तक आसान पहुंच ने निवासियों को विशेषीकृत स्वास्थ्य सेवा और उच्च शिक्षा के लिए अधिक कुशल यात्रा करने में मदद की है।

इंडिगो ने 20 दिसंबर 2024 से पुडुचेरी से संचालन शुरू किया था और केंद्र शासित प्रदेश में एक साल पूरा कर लिया है।

दिसंबर 2025 तक, पुडुचेरी से सप्ताह में 14 उड़ानें संचालित की जाती थीं, जो शहर को बैंगलोर और हैदराबाद से जोड़ती हैं।

इंडिगो की सेवाओं से पुडुचेरी के लिए नियमित संपर्क मजबूत हुआ, हवाई यात्रा अधिक सुगम हुई और निवासियों, छात्रों, पेशेवरों तथा पर्यटकों को लाभ हुआ।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments