scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशवर्ष 2026 को कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए जन आंदोलन बनाएं : खरगे

वर्ष 2026 को कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए जन आंदोलन बनाएं : खरगे

Text Size:

नयी दिल्ली, एक दिसंबर (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को नए साल की बधाई दी और लोगों का आह्वान किया कि वर्ष 2026 को कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए जन आंदोलन बनाएं।

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘इस आनंदमय नव वर्ष पर, मैं आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आइए इस वर्ष को हम कमजोर लोगों के अधिकारों, काम करने का अधिकार, वोट देने का अधिकार और सम्मान के साथ जीने का अधिकार की रक्षा के लिए एक जन आंदोलन बनाएं। आइए हम सब मिलकर अपने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करें, नागरिकों को सशक्त बनाएं और समाज में सद्भाव को मजबूत करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं के लिए सुरक्षा, किसानों के लिए समृद्धि, हाशिये पर मौजूद लोगों के लिए सम्मान और सभी के लिए जीवन की बेहतर गुणवत्ता, ये हमारा साझा संकल्प होना चाहिए। आने वाला वर्ष आप सभी के लिए सुख, समृद्धि और प्रगति लेकर आए।’’

भाषा हक

हक रंजन

रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments