scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशहिप्र: मंत्रिमंडल ने शीतलपुर में टाउनशिप की स्थापना व सहायक नर्स के 600 पदों के सृजन को मंजूरी दी

हिप्र: मंत्रिमंडल ने शीतलपुर में टाउनशिप की स्थापना व सहायक नर्स के 600 पदों के सृजन को मंजूरी दी

Text Size:

शिमला, 30 दिसंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने मंगलवार को कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जिनमें चंडीगढ़ के पास शीतलपुर में एक विश्वस्तरीय टाउनशिप की स्थापना और राज्य-प्रशासित चिकित्सा सुविधाओं में सहायक स्टाफ नर्स के 600 पदों के सृजन को मंजूरी देना शामिल है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में 53 सहायक प्रोफेसर और 121 विभिन्न श्रेणियों के पदों को भरने का भी निर्णय लिया गया।

शीतलपुर (बद्दी क्षेत्र, सोलन जिला) में प्रस्तावित टाउनशिप के लिए मंत्रिमंडल ने 3,400 बीघा भूमि को आवास विभाग को हस्तांतरित करने की मंजूरी दी।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि टाउनशिप परियोजना के लिए और अधिक निजी या वन भूमि अधिग्रहित की जाएगी, जिसमें विश्वस्तरीय सुविधाएं होंगी।

भाषा जोहेब संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments