scorecardresearch
Thursday, 5 February, 2026
होमदेशबांग्लादेशी कट्टरपंथी समूहों से संबंध रखने के आरोप में असम और त्रिपुरा से 11 लोग गिरफ्तार

बांग्लादेशी कट्टरपंथी समूहों से संबंध रखने के आरोप में असम और त्रिपुरा से 11 लोग गिरफ्तार

Text Size:

गुवाहाटी, 30 दिसंबर (भाषा) बांग्लादेश के कट्टरपंथी समूहों से कथित संबंधों के लिए असम और त्रिपुरा में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त पार्थसारथी महंत ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने केंद्रीय एजेंसियों से प्राप्त खुफिया जानकारी के आधार पर ये गिरफ्तारियां कीं।

उन्होंने बताया, “कल (सोमवार) रात असम के बारपेटा, चिरांग और दरांग जिलों के साथ-साथ त्रिपुरा में भी एक अभियान चलाया गया। हमने कुल 11 जिहादी तत्वों को गिरफ्तार किया है, जो बांग्लादेश स्थित समूहों के सीधे आदेशों पर काम कर रहे थे।”

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग नवगठित इंडियन मुजाहिदीन-के. के सदस्य हैं।

उन्होंने बताया, “इनमें से 10 को असम से और एक को त्रिपुरा से पकड़ा गया। इनका मुख्य उद्देश्य असम और पूर्वोत्तर के बाकी हिस्सों में अस्थिरता फैलाना था। वे देश के इस हिस्से में ‘मुस्लिम वर्चस्व’ स्थापित करना चाहते थे।”

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments