scorecardresearch
Friday, 3 April, 2026
होमदेशराजस्थान में शीतलहर: कई स्थानों पर पारा 10 डिग्री से नीचे

राजस्थान में शीतलहर: कई स्थानों पर पारा 10 डिग्री से नीचे

Text Size:

जयपुर, 29 दिसम्बर (भाषा) राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को ठंड की स्थिति बनी रही और सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राज्य में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

इसने बताया कि दौसा में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अलवर में पारा 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने कहा कि अन्य स्थानों पर जहां तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा, उनमें सीकर (पांच डिग्री सेल्सियस), माउंट आबू और पाली (5.1 डिग्री सेल्सियस) शामिल हैं। करौली में पारा 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि झुंझुनू में तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

विभाग के मुताबिक, चित्तौड़गढ़ में रात का तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि भीलवाड़ा और जयपुर में क्रमशः नौ डिग्री सेल्सियस और 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, इसके बाद कोटा में 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बाड़मेर अपेक्षाकृत गर्म रहा और वहां न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा बाकोलिया नोमान

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments