scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमदेशमराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे अस्पताल में भर्ती

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे अस्पताल में भर्ती

Text Size:

छत्रपति संभाजीनगर, 27 दिसंबर (भाषा) मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे को श्वास संबंधी संक्रमण की शिकायत के बाद शनिवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक चिकित्सक ने यह जानकारी दी।

जरांगे का इलाज कर रहे डॉ. विनोद चावड़े ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मराठा आरक्षण कार्यकर्ता बुखार, जुकाम, बदन दर्द, गले में खराश, सीने में जकड़न और ऊपरी श्वसन पथ में संक्रमण की दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।

चावड़े ने कहा, “जरांगे का इलाज शुरू कर दिया गया है। उनके रक्त जांच की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।”

भाषा पारुल आशीष

आशीष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments