scorecardresearch
Sunday, 1 February, 2026
होमदेशकिराया वसूलने के लिए बुर्का पहनकर पहुंचे ऑटो रिक्शा चालक को बच्चा चोर समझकर लोगों ने पीटा

किराया वसूलने के लिए बुर्का पहनकर पहुंचे ऑटो रिक्शा चालक को बच्चा चोर समझकर लोगों ने पीटा

Text Size:

मुंबई, 22 दिसंबर (भाषा) मुंबई में तीन व्यक्तियों द्वारा किराया नहीं देने से परेशान होकर एक ऑटो रिक्शा चालक ने पैसे वसूलने के लिए सोमवार को बुर्का पहनकर अपना भेष बदल लिया, लेकिन उसकी यह चाल काम नहीं आयी क्योंकि स्थानीय लोगों ने बच्चा चोर समझ कर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दो दिन पहले तौसीफ मोहम्मद शेख ने अपने ऑटो रिक्शा से तीन यात्रियों को पार्कसाइट पहुंचाया था। लेकिन विवाद होने के बाद तीनों यात्री किराया दिए बिना ही भाग गए।

तीनों यात्रियों से किराया वसूलने की ठान चुके शेख ने बुर्का पहनकर भेष बदलने का फैसला किया। हालांकि, उसकी यह योजना नाकाम हो गई, जब स्थानीय लोगों को उसके चलने के तरीके पर शक हुआ और आखिरकार उसकी जींस और जूतों ने उसकी असली पहचान उजागर कर दी।

एक अधिकारी ने बताया कि पार्कसाइट इलाके में एक मस्जिद के पास भीड़ जमा हो गई, जिसने शेख की पिटाई की, जो नशे की हालत में था। लोगों को शक था कि वह बच्चा चोर है।

उन्होंने बताया कि पुलिस शेख को भीड़ से बचा कर थाने लाई और इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज किया।

भाषा

राजकुमार सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments