scorecardresearch
Sunday, 1 February, 2026
होमदेशउप्र: गाय के बछड़े से कुकर्म का आरोपी गिरफ्तार

उप्र: गाय के बछड़े से कुकर्म का आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

बलिया, 22 दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस ने गाय के एक बछड़े से कुकर्म करने के आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुबहड़ थाना क्षेत्र के निवासी मंटू राजभर की तहरीर पर सोमवार को सवरू बांध गांव के रहने वाले 44 वर्षीय पिंटू राजभर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस के मुताबिक, पिंटू ने मंटू राजभर के बछड़े को अपने साथ ले गया था।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से बछड़े को बरामद कर लिया।

भाषा सं. सलीम जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments