scorecardresearch
Friday, 16 January, 2026
होमदेशस्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सशक्त हो रही हैं महिलाएं: मुख्यमंत्री शर्मा

स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सशक्त हो रही हैं महिलाएं: मुख्यमंत्री शर्मा

Text Size:

जयपुर, 18 दिसंबर (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं सशक्त हो रही हैं।

शर्मा ने यहां जवाहर कला केन्द्र में ‘सरस राजसखी राष्ट्रीय मेले’ का उद्घाटन किया।

उन्होंने इस दौरान देश-प्रदेश की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाये गये स्टॉल देखे, उनके उत्पादों की जानकारी ली और उनके हुनर की प्रशंसा की।

शर्मा ने इस अवसर पर लखपति दीदी एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद किया।

उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं सशक्त हो रही हैं, जिससे ग्रामीण व्यवस्था का विस्तार हो रहा है और वे अपना घर संभालने के साथ ही देश की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरस मेला इस बात का प्रमाण है कि जब सही नीति, सशक्त संस्थागत ढांचा और प्रभावी क्रियान्वयन एक साथ आते हैं तो ग्रामीण महिलाओं के जीवन में स्थायी व समावेशी परिवर्तन संभव होता है।

उन्होंने कहा कि यह मेला आत्मनिर्भर राजस्थान-आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का प्रतीक भी है।

चार जनवरी तक चलने वाले इस ‘सरस राजसखी राष्ट्रीय मेले’ में ग्रामीण भारत की समृद्ध परंपराओं, शिल्प कौशल एवं कलाओं की प्रस्तुति दी जा रही है।

इस मेले में राजस्थान सहित 24 राज्यों के लगभग 300 स्टॉल लगाये गये हैं। भाषा पृथ्वी जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments