scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमखेलअनंतजीत, दर्शना ने मिश्रित स्कीट में स्वर्ण पदक जीता

अनंतजीत, दर्शना ने मिश्रित स्कीट में स्वर्ण पदक जीता

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा) एशियाई चैम्पियन निशानेबाज अनंतजीत सिंह नरूका और दर्शना राठौड़ ने 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप (शॉटगन) में सीनियर स्कीट मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता ।

राजस्थान की इस जोड़ी ने उत्तर प्रदेश के मैराज अहमद खान और अरीबा खान को करीबी मुकाबले में 45 . 43 से हराया ।

फाइनल में अनंतजीत ने 21 निशाने लगाये जबकि दर्शना ने 24 का योगदान दिया ।

उत्तर प्रदेश ने क्वालीफिकेशन में शूटआउट में हरियाणा को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी । हरियाणा की रेइजा ढिल्लों और ईशान सिंह लिबरा की टीम ने कांस्य पदक के मुकाबले में मध्यप्रदेश के रितुराज बुंदेला और मानसी रघुवंशी को हराया ।

जूनियर स्कीट मिश्रित टीम स्पर्धा में तेलंगाना के युवेक बाटुला और एल वेंकट लक्ष्मी ने खिताब जीता । मध्यप्रदेश को रजत और पंजाब को कांस्य पदक मिला ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments