scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमलेशिया में स्टॉक उच्चतम स्तर पर पहुंचने से तेल-तिलहनों के दाम टूटे

मलेशिया में स्टॉक उच्चतम स्तर पर पहुंचने से तेल-तिलहनों के दाम टूटे

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर (भाषा) मलेशिया में खाद्यतेलों का स्टॉक अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचने के कारण स्थानीय बाजार में बुधवार को अधिकांश तेल-तिलहनों पर दवाब कायम होने के बीच सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल में गिरावट आई।

दूसरी ओर, सामान्य और सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन और सोयाबीन तेल के दाम स्थिर रहे।

मलेशिया एक्सचेंज दोपहर के कारोबार में पहले ढाई प्रतिशत तक टूटने के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे लगभग एक प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ जबकि शिकागो एक्सचेंज में मामूली सुधार है।

बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया में खाद्यतेलों का स्टॉक अब तक सर्वोच्च स्तर लगभग 30 लाख टन हो गया है। जाड़े में इस तेल की मांग कम हो जाती है और सट्टेबाजी के जरिये इसके दाम बढ़ाकर बोले जा रहे हैं। इस कारण इस तेल का खपना दूभर हो रहा है।

उन्होंने कहा कि ऊंचे दाम पर सरसों के भी लिवाल कम हैं। आयातित तेल सोयाबीन से सरसों का दाम लगभग 15 रुपये किलो ऊंचा है और इस दाम पर सरसों खपेगा नहीं। अगले महीने उत्तर प्रदेश में सरसों की लईया फसल मंडियों में आ जायेगी। वैसे भी सरकार, स्टॉकिस्ट एवं किसान के पास सरसों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। इस परिस्थिति में सरसों तेल-तिलहन में गिरावट रही।

सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन का बाजार नहीं होने से सोयाबीन तेल-तिलहन में भी गिरावट देखी गई। सोयाबीन के हाजिर दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से लगभग 18-20 प्रतिशत नीचे हैं।

उन्होंने कहा कि मलेशिया में स्टॉक बढ़ने के बीच जाड़े की कमजोर मांग रहने से पाम-पामोलीन तेल कीमतों में भी गिरावट रही।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 6,975-7,025 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 6,325-6,700 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,000 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,430-2,730 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,300 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,410-2,510 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,410-2,545 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,330 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,275 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,300 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,000 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,000 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 4,525-4,575 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,225-4,275 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments