scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशअर्थजगतनेफ्रोप्लस का आईपीओ 10 दिसंबर को खुलेगा, नए शेयर जारी कर 353 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य

नेफ्रोप्लस का आईपीओ 10 दिसंबर को खुलेगा, नए शेयर जारी कर 353 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर (भाषा) डायलिसिस सेवा प्रदाता कंपनी नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज लिमिटेड अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी का आईपीओ 10 दिसंबर को खुलकर 12 दिसंबर को बंद होगा।

कंपनी आईपीओ के तहत 353 करोड़ रुपये से कुछ अधिक मूल्य के नये शेयर जारी करेगी।

नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज लिमिटेड अपने ब्रांड नेफ्रोप्लस के लिए जाने जाती है।

आईपीओ दस्तावेजों (आरएचपी) के अनुसार, एंकर निवेशक नौ दिसंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

आईपीओ 353.4 करोड़ रुपये तक के शेयरों के ताजा निर्गम और 1.12 करोड़ शेयरों की बिक्री की पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments