नयी दिल्ली, 26 नवंबर (भाषा) भारत और स्लोवेनिया ने बुधवार को दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
बयान के अनुसार, कृषि, रसायन एवं दवा उद्योग, स्वास्थ्य, परिवहन, ऊर्जा, पर्यटन, सूक्ष्म-लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई), आयुर्वेद तथा पारंपरिक चिकित्सा पद्धति जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विचार किया गया।
ये मुद्दे यहां आयोजित भारत-स्लोवेनिया संयुक्त व्यापार एवं आर्थिक सहयोग समिति (जेटीईसी) की 10वीं बैठक में चर्चा का विषय रहे।
दोनों पक्षों ने संतुलित और पारस्परिक लाभकारी भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के शीघ्र समापन की उम्मीद जताई। स्लोवेनिया यूरोपीय संघ का सदस्य देश है।
भाषा योगेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
