नयी दिल्ली, 26 नवंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) वाणिज्यिक खानों की नीलामी के 13वें दौर में तीन कोयला खानों के लिए सबसे ऊंची बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में उभरी है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
इन खानों से प्रतिवर्ष 4,621 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने की संभावना है।
डीवीसी झारखंड में दो नॉन-कोकिंग कोयला खानों और ओडिशा में एक नॉन-कोकिंग कोयला खदान के लिए सबसे ऊंची बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में उभरी।
नॉन-कोकिंग कोयले का मुख्य उपयोग बिजली उत्पादन और सीमेंट तथा उर्वरक जैसे औद्योगिक उद्देश्यों के लिए किया जाता है।
कोयला मंत्रालय के बयान के अनुसार, ये तीनों खदानें प्रतिवर्ष 4,620.69 करोड़ रुपये का राजस्व उत्पन्न करने, 7,350 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश को आकर्षित करने और 66,248 रोजगार सृजन करने की क्षमता रखती हैं।
भाषा
योगेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
