scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतफ्लिपकार्ट की ‘बिग बिलियन डे’ से वॉलमार्ट इंटरनेशनल की तीसरी तिमाही में बिक्री बढ़ी

फ्लिपकार्ट की ‘बिग बिलियन डे’ से वॉलमार्ट इंटरनेशनल की तीसरी तिमाही में बिक्री बढ़ी

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 नवंबर (भाषा) अमेरिकी खुदरा कंपनी वॉलमार्ट ने कहा है कि उसकी भारतीय ई-कॉमर्स इकाई फ्लिपकार्ट के ‘बिग बिलियन डे’ बिक्री आयोजन से वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में उसके अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय की बिक्री को फायदा हुआ है।

वॉलमार्ट ने बृहस्पतिवार को एक आय ब्योरे में कहा कि वॉलमार्ट इंटरनेशनल के राजस्व पर ‘‘फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डे कार्यक्रम का सकारात्मक असर पड़ा।’’

इसके अलावा, वॉलमार्ट इंक. ने कहा कि वालमॉर्ट यूएस की अगुवाई उसका ‘‘सकल मार्जिन दर 0.02 प्रतिशत बढ़ा। कंपनी का वैश्विक राजस्व तीसरी तिमाही में 179.5 अरब डॉलर रहा।

वॉलमार्ट का अंतरराष्ट्रीय कारोबार वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में 10.8 प्रतिशत वृद्धि के साथ 33.5 अरब डॉलर रहा।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments